उत्तराखंड : महिला से दुष्कर्म का आरोपी चाचा हुआ गिरफ्तार, जेवरात पर भी किया था हाथ साफ

By: Ankur Mon, 26 Oct 2020 6:40:47

उत्तराखंड : महिला से दुष्कर्म का आरोपी चाचा हुआ गिरफ्तार, जेवरात पर भी किया था हाथ साफ

कई रिपोर्ट्स में सामने आया हैं कि दुष्कर्म के मामलों में अक्सर आरोपी कोई परिचित ही होता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में जहां महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के जेवरात पर भी हाथ साफ किया। आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।

महिला की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से जेवरात नहीं बरामद हो पाए। जानकारी के मुताबिक 24 अक्टूबर को शादी समारोह के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी महिला को खींचकर खेत में ले गया।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश काला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : बाइक सवार बदमाशों ने की पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट, दी गोली मारने की धमकी

# राजस्थान : पिछले कई माह से हो रहा था दुष्कर्म, चाकू दिखाकर दी जा रही थी धमकी

# राजस्थान : हादसे ने किया सभी को स्तब्ध, तनख्वाह मांगी तो मिली दर्दनाक मौत, डीप फ्रीजर में डालकर जिंदा जलाया

# उत्तर प्रदेश / अपराधियों के हौसले बुलंद, बागपत में लोहा व्यापारी का अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिरौती

# जोधपुर : श्रद्धालुओं की वेन पलटने से एक महिला की मौत और 9 घायल, जा रहे थे लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन करने

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com